एच आई वी

एच आई वी

Information for Immigrants and Newcomers

This website provides basic up-to-date information on HIV in languages commonly spoken in Canada.

 

HIV is a virus that, if left untreated, attacks the immune system and can lead to life-threatening infections and cancers. When treated effectively, a person with HIV can live a long and healthy life and can’t pass it on to their partners. This is why it’s important for you to learn about HIV.

 

Knowing about HIV transmission, prevention, testing, and treatment can help individuals protect themselves and their loved ones.

 

This helps make our communities healthier for everyone.

एच आई वी

सुनना
  • परिचय

    • एच आई वी एक विषाणु (वायरस) है जो प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर आक्रमण करता है। एच आई वी का उपचार न किए जाने पर यह जीवन-घातक संक्रमण और कैंसर का कारण बन सकता है। अच्छी खबर यह है कि उपचार और देखभाल से एच आई वी से ग्रस्त व्यक्ति लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है।
    • एच आई वी रक्त, वीर्य, ​​योनि द्रव, मलाशय (गुदा) के द्रव और स्तन/छाती के दूध, जिसमें एच आई वी होता है, के माध्यम से पारित हो (फैल) सकता है। एच आई वी होने या फैलने से रोकने के कई तरीके हैं।
    • आपको एच आई वी है या नहीं जानने के लिए एकमात्र विकल्प (रास्ता) है कि परीक्षण (जांच) करवायें।

     

    एच आई वी की बारे में साधारणत: (आमतौर) पर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर पढ़ें।

  • एच आई वी क्या है?

    एच आई वी का मतलब ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस है। एच आई वी एक वायरस है जो बीमारी और संक्रमण के खिलाफ शरीर की अंतर्निहित प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) आवश्यक है।

     

    यदि एच आई वी का उपचार न किया जाए तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को बहुत कमजोर बना देता है। ऐसा होने से शरीर गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचाव के लिए असुरक्षित हो जायेगा। यह एड्स (एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) के नाम से जाना जाता है।

     

    आजकल प्रभावशाली उपचार उपलब्ध है जिससे एच आई वी से ग्रसित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

  • किसी को एच आई वी का संक्रमण कैसे हो सकता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है?

    एच आई वी तब पारित हो (फैल) सकता है जब एच आई वी युक्त द्रव बिना एच आई वी वाले किसी व्यक्ति के शरीर में चला जाता है। रक्त, वीर्य, ​​योनि द्रव, मलाशय (गुदा) के द्रव और स्तन/छाती के दूध ऐसे शारीरिक द्रव हैं जिनमें एच आई वी हो सकता है।

     

    एच आई वी मुख्य रूप से सैक्स और शरीर में नशीले पदार्थों डालने वाले इन्जेक्शन को साझा करने के माध्यम से फैलता है। हालाँकि, अब हम जानते हैं कि एच आई वी से पीड़ित व्यक्ति जिसका प्रभावी उपचार चल रहा हो, एच आई वी अपने यौन साथी को नहीं दे सकता है।

     

    एच आई वी इस तरह से भी पारित हो (फैल) सकता है:

    • गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान/छाती से दूध पिलाने के दौरान बच्चे को
    • शरीर गुदवाने (टैटू) या शरीर छिदवाने वाले उपकरणों के पुन: उपयोग से, जब उन उपकरणों को पूरी तरह कीटाणुरहित नहीं किया गया हो
    • डॉक्टरी, दांतों और शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरणों के माध्यम से, जिन देशों में इन उपकरणों को पुन: उपयोग से पहले पूरी तरह से कीटाणु रहित (स्टिरलआइस) नहीं किया गया हो। (कैनेडा में यह बहुत कम है, किंतु दूसरे देशों में यह खतरा अधिक है)
    • उन देशों में दान किए गए रक्त या ऊतक के माध्यम से जहां एच आई वी के लिए रक्त आपूर्ति का पर्याप्त परीक्षण नहीं किया जाता है (कैनेडा ने 1985 में एच आई वी के लिए दान किए गए रक्त और ऊतक का परीक्षण शुरू किया; इससे पहले कैनेडा में दान किए गए रक्त या ऊतक के माध्यम से एच आई वी का संक्रमण संभव था)

     

    गले मिलने, चूमने या हाथ मिलाने से एच आई वी कभी नहीं फैलता, ना ही टॉयलेट सीटों, दरवाजे  के हत्थौं या बर्तनों जैसी वस्तुओं के माध्यम से।

     

    एचआइवी के लिए कोई वैक्सीन नहीं है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप वह सब करें जिससे आप एच आई वी होने से बच सकें।

     

    एच आई वी से बचाव के कई तरीके हैं:

    • हर बार सैक्स करने के लिए कंडोम का सही इस्तेमाल करें।
    • अगर आप नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाते हैं, तो हर बार नए उपकरणों का इस्तेमाल करें ताकि उपकरणों को साझा करने से बचा जा सके।
    • प्रैप (प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस), एक दवा जिसे एच आई वी नकारात्मक (नेगेटिव) व्यक्ति निरंतर आधार पर ले सकता है।
    • यदि आप हाल ही में एच आई वी के संपर्क में आए हैं, तो पीईपी (पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफ्लैक्सिस) का उपयोग करें, यह दवा एच आई वी नकारात्मक  (नेगेटिव) व्यक्ति, संभावित संपर्क के 72 घंटों के भीतर ले सकते हैं।
    • यदि आपको एच आई वी है तो एच आई वी को अपने यौन साथी तक फैलने से रोकने के लिए प्रभावी एच आई वी उपचार लें।
    • यदि आपको एच आई वी है तो अपने बच्चे को एच आई वी से संक्रमित होने से बचाने के लिए अपनी पूरी गर्भावस्था के दौरान प्रभावी एच आई वी उपचार लें।
    • यदि आपको एच आई वी है, तो अपने बच्चे को फॉर्मूला दूध पिलाएं। हालाँकि, उचित चिकित्सा सहायता के साथ, यदि आप ऐसा करना चाहती हैं तो स्तनपान/छाती का दूध पिलाना आपके लिए एक विकल्प हो सकता है।
    • यदि आप कैनेडा के बाहर मेडिकल, डेंटल या सर्जिकल उपचार करवातें हैं तो सुनिश्चित करें कि उपकरण या तो नया हो या ठीक से कीटाणुरहित किया गया हो।
    • यदि आप कैनेडा के बाहर दान किया गया रक्त या ऊतक प्राप्त करते हैं, तो पुष्टि करें कि इसकी रक्त से संबंधित सामान्य संक्रमणों के लिए जांच की गई है।
  • मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे एच आई वी है?

    एच आई वी से पीड़ित अधिकांश लोगों में कई वर्षों तक कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, भले ही वायरस सक्रिय हो और उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को नुकसान पहुंचा रहा हो। आपको एच आई वी हो सकता है और आपको इसकी जानकारी भी ना हो।

     

    यह जानने का एकमात्र तरीका है कि आपको एच आई वी है या नहीं, परीक्षण करवाना है।

     

    एच आई वी परीक्षण के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से पूछें। उसी समय ही आप अन्य संक्रमण की बीमारियों जैसे की गोनोरिया, क्लैमाइडिया, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस के लिये जांच करवा सकते हैं।

  • क्या एच आई वी ठीक हो सकता है?

    एच आई वी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन उचित उपचार और देखभाल से एच आई वी से पीड़ित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

     

    एच आई वी के इलाज (उपचार) में बहुत सुधार हुआ है। इलाज बहुत प्रभावी (कारगर) है कुछ दुष्प्रभावों के साथ, यदि कोई हो तो।

     

    यदि आपको एच आई वी है, तो अपने उपचार विकल्पों के बारे में किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें। इलाज जितनी जल्दी शुरू किया जाए, आपके स्वास्थ्य के लिए उतना ही बेहतर होगा

  • एच आई वी और एड्स में क्या अंतर है?

    एच आई वी एक विषाणु (वायरस) है जो प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर हमला करता है। जब प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) गंभीर रूप से कमजोर हो जाती है और शरीर गंभीर बीमारी और संक्रमण की चपेट में आ जाता है, तो इसे एड्स कहते है। यह एच आइ वी संक्रमण की अग्रिम अवस्था है। हालाँकि, उचित उपचार के साथ, एच आई वी से ग्रस्त (पीड़ित) कई लोग एड्स विकसित हुये बिना लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

  • मुझे एच आई वी की सेवाएँ कहाँ मिल सकती हैं?

    एच आई वी के परीक्षण के बारे में या एच आई वी के उपचार और देखभाल प्राप्त करने के लिए किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।

     

    अपने क्षेत्र में एच आई वी से संबंधित सेवाएं यहां https://whereto.catie.ca.खोजें।

     

अपने क्षेत्र में रोकथाम, परीक्षण, उपचार और सहायता सेवाएँ खोजें

whereto.catie.ca
crossmenuchevron-down
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.