हेपेटाइटिस बी

हेपेटाइटिस बी

हेपेटाइटिस बी

सुनना
  • परिचय

    • हेपेटाइटिस बी एक विषाणु (वायरस) है जो कि यकृत (लिवर) पर हमला करता है। अगर इसका उपचार (इलाज) न किया जाए तो उपचार (इलाज) रहित हेपेटाइटिस बी गंभीर शारीरिक समस्याएँ जैसे कि यकृत (लिवर) का असफल (खराब होना), यकृत (लिवर) का कैन्सर तथा शीघ्र मृत्यु का कारण बन सकता है।
    • हेपेटाइटिस बी से संक्रमित अधिकतर वयस्क इससे अपने आप ठीक हो सकते हैं, लेकिन शिशुओं और बच्चों में यह संभावना कम होती है।
    • अच्छी खबर यह है कि देखभाल से, हेपेटाइटिस बी से पीड़ित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं !
    • हेपेटाइटिस बी तब पारित होता है जब हेपेटाइटिस बी से पीड़ित व्यक्ति का रक्त, वीर्य या योनि द्रव जैसे शारीरिक द्रवों में मौजूद विषाणु (वायरस) किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है ।
    • हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाना हेपेटाइटिस बी से बचाव के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हेपेटाइटिस बी से बचाव के कई अन्य प्रभावी तरीके भी हैं।
    • आप हेपेटाइटिस बी से ग्रसित है या नहीं, यह जानने के लिए केवल एकमात्र रास्ता है की परीक्षण (जांच) करवाया जाऐ।

    हेपेटाइटिस बी के बारे में साधारणत: (आमतौर पर) पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर पढ़ें।

  • हेपेटाइटिस बी क्या है?

    हेपेटाइटिस बी एक विषाणु (वाइरस) है जो की शरीर के महत्वपूर्ण कार्य करने वाले अंग यकृत (लिवर) पर हमला करता है। हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए यकृत (लिवर) एक आवश्यक अंग है।

    हेपेटाइटिस बी से संक्रमित अधिकतर वयस्क बिना किसी उपचार के अपने आप ठीक हो सकते हैं। शिशुओं और बच्चों के अपने आप ठीक होने की संभावना कम होती है। एक बार जब कोई व्यक्ति हेपेटाइटिस बी से ठीक हो जाता है, तो वह इस से प्रतिरक्षित हो जाता है, अर्थात उसे यह फिर कभी नहीं हो सकता।

    जो लोग ठीक नहीं होते, उनके शरीर में यह विषाणु (वाइरस) लंबे समय तक रहता है। यह समय के साथ यकृत (लिवर) को नुकसान पहुँचा सकता है और यकृत (लिवर) का असफल (खराब होना), यकृत (लिवर) का कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और शीघ्र मृत्यु का कारण बन सकता है । अच्छी खबर यह है कि उचित देखभाल से, हेपेटाइटिस बी से पीड़ित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

  • किसी को हेपेटाइटिस बी कैसे होता है और इसकी रोकथाम कैसे की जा सकती है?

    हेपेटाइटिस बी तब पारित होता है जब हेपेटाइटिस बी से पीड़ित व्यक्ति के रक्त, वीर्य या योनि द्रव जैसे शारीरिक द्रव में मौजूद वायरस किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है।

    जिन देशों में हेपेटाइटिस बी आम है, वहाँ यह विषाणु (वाइरस) आमतौर पर गर्भ धारित व्यक्ति से बच्चे में प्रसव के दौरान या घर के सदस्यों के बीच वायरस युक्त शारीरिक द्रव के सीधे संपर्क {जैसे, रेज़र (दाढ़ी बनाने

    वाला उस्तरा), नाखून कटर और टूथब्रश (दांत साफ करने वाला ब्रश) } जैसी व्यक्तिगत देखभाल की वस्तुओं को साझा करने के माध्यम से फैलता है। इन देशों में, हेपेटाइटिस बी आमतौर पर स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं

    में अपर्याप्त सुरक्षा प्रबन्धों के कारण भी फैलता है। इनमें शामिल हैं:

    • उन देशों में दान किए गए रक्त या ऊतक की प्राप्ति के माध्यम से जहाँ पर रक्त प्रणाली को सही ढंग से हेपेटाइटिस बी के लिए जांच नहीं किया जाता है।
    • जिन देशों में डॉक्टरी, दांतों एवं शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरणों को पुन: उपयोग से पहले पूरी तरह से किटाणु रहित (स्टिरलआइज) ना किया गया हो।
    • परंपरागत उपचारात्मक प्रथाएँ जिन मे त्वचा को काटना या छेदना शामिल है, यदि उपकरण का पुन: उपयोग किया जाता है या पूरी तरह किटाणु रहित नहीं किया जाता है (उदाहरण: वैट कपिंग और एक्यूपंक्चर शामिल है)

    कैनेडा में हेपेटाइटिस बी आमतौर पर कॉन्डम के बिना यौन संबंध बनाने और नशे के लिए प्रयोग किये गए उपकरण साझा करने से फैलता है, विशेष तौर पर इंजेक्शन (सुइयों) से। हेपेटाइटिस बी गर्भ धारित व्यक्ति से बच्चे में प्रसव के दौरान, घर के सदस्यों के बीच रक्त या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के सीधे संपर्क (जैसे, रेज़र (दाढ़ी बनाने वाला उस्तरा), नाखून कटर और टूथब्रश (दांत साफ करने वाला ब्रश) जैसी व्यक्तिगत देखभाल की वस्तुओं को साझा करने) या बिना किटाणु रहित टैटू या शरीर छेदने वाले उपकरणों के पुनः इस्तेमाल से भी फैल सकता है।

     

    अब कैनेडा में हेपेटाइटिस बी दान किए गए रक्त या ऊतक के माध्यम से नहीं फैल सकता है। 1972 से कैनेडा में दान किये गए रक्त और ऊतक की हेपेटाइटिस बी के लिए जांच की जाती है।

     

    हेपेटाइटिस बी गले लगाने, छूने, चूमने या वायरस से ग्रसित किसी व्यक्ति के साथ बर्तन साझा करने से नहीं फैलता है।

    हेपेटाइटिस बी से बचाव के कई तरीके हैं:

    • हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएँ।
    • अगर आप नशीले पदार्थों का इंजेक्शन लगाते हैं, तो हर बार नए उपकरणों का इस्तेमाल करें ताकि उपकरणों को साझा करने से बचा जा सके।
    • अगर आप धूम्रपान करते हैं या नाक के माध्यम से नशीले पदार्थ सूँघते हैं तो हर बार केवल अपने उपकरणों का ही इस्तेमाल करें ताकि उपकरणों को साझा करने से बचा जा सके।
    • हर बार सैक्स करने के लिए कंडोम का सही इस्तेमाल करें।
    • गर्भावस्था के दौरान हेपेटाइटिस बी की जाँच करवाएँ। यदि आपको हेपेटाइटिस बी है, तो अपनी पूरी गर्भावस्था के दौरान प्रभावी उपचार लें और सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे को हेपेटाइटिस बी होने के जोखिम को कम करने के लिए जन्म के समय टीका सहित उचित देखभाल मिले।
    • यदि आप कैनेडा के बाहर मेडिकल, डेंटल या सर्जिकल उपचार करवातें हैं तो सुनिश्चित करें कि उपकरण या तो नया हो या ठीक से किटाणु रहित किया गया हो।
    • यदि आप कैनेडा के बाहर दान किया गया रक्त या ऊतक प्राप्त करते हैं, तो पुष्टि करें कि इसकी रक्त से संबंधित सामान्य संक्रमणों के लिए जांच की गई है।
    • यदि आप हाल ही में हेपेटाइटिस बी के संपर्क में आए हैं, तो पीईपी (पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस) प्राप्त करने के लिए चिकित्सा सहायता लें। आदर्श रूप से, आपको हेपेटाइटिस बी के लिए पीईपी का प्रयोग 48 घंटों के भीतर शुरू कर देना चाहिए।
  • मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे हेपेटाइटिस बी है?

    हेपेटाइटिस बी से पीड़ित अधिकांश लोगों में कई वर्षों तक कोई लक्षण नहीं दिखते, भले ही वायरस सक्रिय हो और उनके यकृत (लिवर) को नुकसान पहुंचा रहा हो। हो सकता है कि आप हेपेटाइटिस बी से पीड़ित (ग्रस्त) हो और आपको इसका पता भी ना हो। जब लोग कैनेडा में स्थायी निवास के लिए आवेदन करते हैं तो हेपेटाइटिस बी का परीक्षण (जांच) अनिवार्य नहीं है।

    केवल परीक्षण (जांच) ही एकमात्र रास्ता है जिससे पता चल सकता है कि आपको हेपेटाइटिस बी है या नहीं।

    अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से हेपेटाइटिस बी के परीक्षण (जांच) के लिए पूछें। उसी समय ही आप अन्य संक्रामक रोग जैसे की गोनोरिया, क्लैमाइडिया, हेपेटाइटिस सी, एच आई वी और सिफलिस के लिये जांच करवा सकते हैं।

  • क्या हेपेटाइटिस बी ठीक हो सकता है?

    हेपेटाइटिस बी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन ज़्यादातर वयस्क बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाते हैं।

    हालाँकि, कुछ लोग—खासकर वे जो युवावस्था में इससे संक्रमित होते हैं— दीर्घकालिक (क्रोनिक) हेपेटाइटिस बी विकसित कर लेते हैं। जिन लोगों को दीर्घकालिक (क्रोनिक) हेपेटाइटिस बी संक्रमण होता है, उनके लिए वायरस को नियंत्रण में रखने के लिए हेपेटाइटिस बी का उपचार उपलब्ध है। उचित देखभाल से, हेपेटाइटिस बी से पीड़ित लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

    यदि आप हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त हैं तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से इलाज के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में बात करें।

  • क्या आप अपने बच्चे को हेपेटाइटिस बी पारित कर सकते हैं?

    हेपेटाइटिस बी गर्भ धारित व्यक्ति से बच्चे को प्रसव के दौरान या बचपन में पारित हो सकता है। शिशुओं और बच्चों में दीर्घकालिक (क्रोनिक) हेपेटाइटिस बी संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है, जिससे यकृत

    (लिवर) से संबंधित गंभीर जटिलताएँ और मृत्यु हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान गर्भ धारित व्यक्ति का इलाज करवाना और यह सुनिश्चित करना कि बच्चे को उचित देखभाल मिले, जिसमें जन्म के समय टीका भी शामिल है, हेपेटाइटिस बी फैलाव के खतरे को काफी कम कर सकता है। यदि बच्चे को टीका लगाया गया है और उसकी उचित देखभाल की जाती है, तो स्तनपान के माध्यम से हेपेटाइटिस बी फैलने का कोई खतरा नहीं है।`

    यदि आप गर्भ धारित हैं या गर्भ धारण करने का सोच रहें हैं, तो हेपेटाइटिस बी की जाँच करवाएँ। यदि आपका परीक्षण पॉजिटिव आता है, तो अपने बच्चे को हेपेटाइटिस बी के खतरे को कम करने वाले विकल्पों के बारे में अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से बात करें।

  • मुझे हेपेटाइटिस बी की सेवाएँ कहाँ मिल सकती हैं?

    • हेपेटाइटिस बी के परीक्षण के बारे में या हेपेटाइटिस बी के उपचार और देखभाल प्राप्त करने के लिए किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।
    • अपने क्षेत्र में हेपेटाइटिस बी सेवाएँ यहाँ https://whereto.catie.ca पर खोजें।

अपने क्षेत्र में रोकथाम, परीक्षण, उपचार और सहायता सेवाएँ खोजें

whereto.catie.ca
crossmenuchevron-down
This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.